Fastest Hundred in IPL History in Hindi: जब से आईपीएल की शुरुआत हुई है तब से ही खिलाड़ियों के खेलने में बहुत बदलाव आया है। अब खिलाड़ियों का लक्ष्य एक ही रहता है की मैच की पहली गेंद से ही चौके-छक्कों की शुरुआत की जाए और बड़ा स्कोर बनाया जाएं। ऐसे ही तेज खेलने के चक्कर में कुछ खिलाड़ी असंभव रिकॉर्ड बना देते है, जो इतिहास में लिखें जाते है। इसलिए आज हम आपके लिए आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक(ipl fastest century list hindi) लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है।
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी-
1. क्रिस गेल (RCB)
साल 2013 में आरसीबी और पुणे वारियर्स के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें एक साथ कई रिकार्ड्स बने थे। बेंगलुरू में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल का सबसे तेज शतक(fastest 100 in ipl history) लगाने के साथ ही सबसे बड़ा स्कोर बनाया था, जो आज तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है। इस मैच में क्रिस गेल ने मात्र 30 गेंदों पर शतक ठोक डाला था और 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन भी बनाएं थे।
अपनी इस धांसू पारी में गेल ने 13 चौके और 17 गगनचुंबी छक्के लगाकर 265.15 के स्ट्राइक रेट से यह स्कोर बनाया था। इस मैच में आरसीबी ने 20 ओवर में 263 रन बनाएं थे, जो काफी सालों तक किसी भी टीम द्वारा बनाया गया हाईएस्ट स्कोर(highest score in ipl by a team) भी था।
2. वैभव सूर्यवंशी (RR)
पिछले साल खेले गए आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मात्र 14 साल की उम्र में आईपीएल में सबसे तेज शतक(fastest century in ipl history) लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गए है। इसके साथ ही सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। वैभव ने साल 2025 में आईपीएल में डेब्यू किया था और सिर्फ 35 गेंदों पर तेजतर्रार शतक ठोककर सबको हैरान कर दिया था।
वैभव ने यह शतक आईपीएल के 47वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था। इस मैच में 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने वैभव की 101 रन और यशस्वी जायसवाल की नाबाद 70 रन की बदौलत 15.5 ओवर में हासिल कर लिया था।
3. युसूफ पठान (RR)
आईपीएल का सबसे तेज शतक(ipl mein sabse tej satak) लगाने वाले खिलाड़ियों में युसूफ पठान तीसरे पायदान पर आते है। युसूफ ने आईपीएल में कई टीमों की तरफ से योगदान दिया है, लेकिन उन्होंने यह कारनामा राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए किया था। साल 2010 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाएं थे और राजस्थान के गेंदबाजों की खूब पिटाई की थी।
मगर दूसरी तरफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान के शरुआती 4 बल्लेबाज जल्दी ही आउट हो गए थे। इसके बाद पांचवे नंबर पर आए युसूफ पठान ने आते ही मुंबई के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया और सिर्फ 37 गेंदों पर 270.27 के स्ट्राइक रेट से शतक ठोक दिया। इस मैच में युसूफ पठान 100 रन के स्कोर पर आउट हो गए और राजस्थान 4 रन से मैच हार गई।
ये भी पढ़ें- IPL में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी, टॉप-10 लिस्ट में सबसे आगे ये खूंखार खिलाड़ी
4. हेनरिक क्लासेन (SRH)
साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज ने आईपीएल के पिछले 2 सीजन से खूब कोहराम मचाया हुआ है। इस खिलाड़ी ने विकेटकीपिंग से लेकर बल्लेबाजी तक सभी टीमों की नींद उड़ाई हुई है। अगर आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने की बात करें तो साल 2025 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर खेले गए मुकाबले में सिर्फ 37 गेंदों पर शतक ठोक डाला था।
हेनरिक क्लासेन का यह शतक 2025 के सीजन का दूसरा सबसे तेज शतक भी था और उन्होंने इस पारी में नाबाद 105 रन बनाएं थे, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के भी शामिल थे। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाएं थे, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।
5. डेविड मिलर (PBKS)
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर पांचवे स्थान पर है। साल 2013 में मोहाली में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ मिलर ने 38 गेंदों पर शतक ठोककर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। पंजाब किंग्स ने डेविड मिलर की पारी की बदौलत 2 ओवर शेष रहते हुए 190 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस पारी में मिलर ने 8 चौको के साथ 7 छक्के भी लगाएं थे और उनका स्ट्राइक रेट 265.78 का था।
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज-
खिलाड़ी | गेंद | रन और कुल गेंदें | स्ट्राइक रेट | चौके-छक्के | साल |
क्रिस गेल(RCB) | 30 | 175* (66) | 265.15 | 13/17 | 2013 |
वैभव सूर्यवंशी(RR) | 35 | 101 (35)** | 265.78 | 7/11 | 2025 |
यूसुफ पठान(RR) | 37 | 100 (37) | 270.27 | 9/8 | 2010 |
हेनरिक क्लासेन(SRH) | 37 | 105* (40) | 269.23 | 7/9 | 2025 |
डेविड मिलर(PBKS) | 38 | 101* (38) | 265.78 | 8/7 | 2013 |
ट्रैविस हेड(SRH) | 39 | 102 (41) | 248.78 | 9/8 | 2024 |
प्रियांश आर्य(PBKS) | 39 | 103 (42) | 245.23 | 7/9 | 2025 |
अभिषेक शर्मा(SRH) | 40 | 100 (46) | 256.36 | 14/10 | 2025 |
विल जैक्स(RCB) | 41 | 100* (41) | 243.90 | 5/10 | 2024 |
एडम गिलक्रिस्ट(DC) | 42 | 109* (47) | 231.91 | 9/10 | 2008 |
ये भी पढ़ें- IPL का सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है? मैदान में आते ही मचा देता है कोहराम
डिस्क्लेमर- आईपीएल में सबसे तेज शतक मारने वाले बल्लेबाजों की यह लिस्ट आईपीएल 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार दी गई है। अगर इसमें किसी खिलाड़ी का नाम जुड़ता है तो लिस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।