Most Man of The Match in IPL History in Hindi: आईपीएल के 18 सीजन बीत चुके है, मगर क्या आप जानते है की अभी तक के IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी कौन है। इसलिए हम आपके लिए ऐसे 10 खिलाडियों की लिस्ट लेकर आए है, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार यह खिताब अपने नाम किया है। इन खिलाड़ियों में भारत समेत कई विदेशी खिलाड़ी भी मौजूद है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी-
1. ऐबी डिविलियर्स
क्रिकेट की दुनिया में सबसे खतरनाक खिलाड़ी के तौर पर जाने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व खूंखार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स(AB de Villiers) पहले पायदान पर आते है। डिविलियर्स को मिस्टर 360 के नाम से जाना जाता है और आईपीएल में उन्हें सबसे विस्फोटक और मैच फिनिश करने वाला बल्लेबाज माना जाता है। डिविलियर्स ने साल 2008 के पहले सीजन से लेकर 2021 तक 184 मैच खेले है और इन मैचों में सबसे ज्यादा 25 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है। एबी डिविलियर्स आईपीएल में दिल्ली और आरसीबी के लिए खेल चुके है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Auction Date: इस दिन होगा आईपीएल का मिनी ऑक्शन, BCCI ने सभी टीमों को दिया आखिरी मौका
2. क्रिस गेल
आईपीएल में मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट(ipl man of the match list hindi) में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल दूसरे पायदान पर आते है। क्रिस गेल को दुनिया का भी सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है और उनको तेज पारी और लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए भी जाना जाता है।
अगर आईपीएल की बात करें तो गेल के नाम सबसे तेज शतक लगाने के साथ ही सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। गेल(Chrish Gayle) आईपीएल में पंजाब किंग्स, केकेआर और आरसीबी के लिए खेल चुके है। क्रिस गेल ने साल 2009 से लेकर 2021 तक 142 मुकाबले खेले है, जिनमें 22 बार मैन ऑफ द मैच और एक बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है।
IPL Mein Sabse Jyada Man of The Match Jitne Wale Khiladi-
खिलाड़ी | मैच | मैन ऑफ द मैच | टीम | साल |
एबी डिविलियर्स | 184 | 25 | DD, RCB | 2008-2021 |
क्रिस गेल | 142 | 22 | PBKS,KKR, RCB | 2009-2021 |
रोहित शर्मा | 272 | 21 | DC, MI | 2008-2025 |
विराट कोहली | 267 | 19 | RCB | 2008-2025 |
डेविड वॉर्नर | 184 | 18 | DC, DD, SRH | 2009-2024 |
एम एस धोनी | 278 | 18 | RPS, CSK | 2008-2025 |
सुनील नारायण | 189 | 17 | KKR | 2012-2025 |
रविंद्र जडेजा | 254 | 16 | CSK,GL, KTK, RR | 2008-2025 |
यूसुफ पठान | 174 | 16 | KKR, RR, SRH | 2008-2019 |
आंद्रे रसेल | 140 | 16 | DD, KKR | 2012-2025 |
ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ 4 भारतीय