IPL 2026 MI Released Players List: आईपीएल में मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है, जो ट्रॉफी उठाने के लिए सबसे ज्यादा बेताब रहती है। फिलहाल मुंबई को ट्रॉफी जीते हुए कई साल हो गए है और जब से ही खिलाड़ियों को रिलीज करके नए खिलाड़ियों पर दांव लगा रही है। अगर इस बार की बात करें तो 8 खिलाड़ियों के नाम सामने आए है, जिनको मुंबई इंडियंस रिलीज करने वाली है।
इन 8 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी(IPL 2026 MI Released Players List)
1. दीपक चाहर
मुंबई इंडिंयस की तरफ से रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा गेंदबाजों पर जोर दिया गया है। अगर दीपक चाहर की बात करें तो कई सालों तक चेन्नई में रहने के बाद पिछले साल रिलीज किया गया था और मुंबई इंडियंस ने 9 करोड़ से ज्यादा खर्च करके अपने पाले में शामिल किया था। इसके बावजूद दीपक चाहर कुछ मैच में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए और ज्यादातर मैचों में चोट के चलते बाहर रहे। हालांकि मुंबई के पास पहले से ही बुमराह जैसे खतरनाक गेंदबाज मौजूद है, इसलिए वह दीपक चाहर को रिलीज करके अपने पैसे बचा सकती है।
2. रीस टॉपले
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले भी मुंबई इंडिंयस की नजरों खरे नहीं उतर पाए है। करोड़ों की रकम लेने के बाद भी रीस टॉपले को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला, क्योंकी मुंबई के पास कई गेंदबाज होने के कारण उनकी जगह नहीं बन रही थी। इसलिए मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में रीस टॉपले को रिलीज करके किसी अन्य खिलाड़ी पर दांव खेलने वाली है।
3. जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के ही विकेटकीपर और धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पर भी तलवार लटकी हुई है, क्योंकी पिछले साल विल जैक्स की जगह उनको रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। हालांकि जॉनी बेयरस्टो को सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला था, जिनमें उन्होंने 85 रन बनाएं थे। वहीं मुंबई अब बेयरस्टो को रिलीज करके वापिस विल जैक्स के साथ टीम को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।
इन 8 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी(IPL 2026 Mumbai Indians Released Players List)
खिलाड़ी का नाम | भूमिका |
रिलीज होने के कारण
|
दीपक चाहर | तेज गेंदबाज |
कम प्रदर्शन और चोट की समस्या
|
रीस टॉप्ली | तेज गेंदबाज | कम मौका मिलना |
मुजीब उर रहमान | स्पिनर | महंगे साबित हुए |
लिजाद विलियम्स | तेज गेंदबाज |
किसी भी मैच में मौका नहीं मिलना
|
कर्ण शर्मा | स्पिनर | महंगे साबित हुए |
जॉनी बेयरस्टो | बल्लेबाज |
रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिला
|
राज अंगद बावा | बल्लेबाज |
कुछ खास प्रदर्शन नहीं
|
सत्यनारायण राजू | तेज गेंदबाज |
बहुत कम मौके मिले
|